रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आधिकारिक घोषणा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 फरवरी 2025): दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में यह अहम निर्णय लिया गया।

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के फैसले को पार्टी ने एक मजबूत और अनुभवी नेतृत्व के रूप में देखा है। वहीं, प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री पद दिए जाने से पार्टी को प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से मजबूती मिलेगी। दिल्ली की राजनीति में यह बदलाव भाजपा की नई रणनीति और संगठनात्मक मजबूती की ओर इशारा करता है।

अब देखना होगा कि नई सरकार किन नीतियों और योजनाओं के साथ आगे बढ़ती है और दिल्लीवासियों को किस तरह की नई उम्मीदें मिलती हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।