Delhi CM Announcement: बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, सभी विधायकों के फोन बंद!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (19 फरवरी 2025): दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक दल की अहम बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में शुरू हो चुकी है। इस बैठक में बीजेपी के दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ मौजूद हैं। खबरों के मुताबिक, रविशंकर प्रसाद ही बैठक के बाद आधिकारिक रूप से दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी विधायकों के मोबाइल फोन बंद करा दिए गए हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि बैठक की कोई भी जानकारी बाहर न जाए और पार्टी के फैसले की गरिमा बनी रहे। बैठक में पार्टी के तमाम सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं, जो नए मुख्यमंत्री के चयन पर मंथन कर रहे हैं।
भाजपा नेतृत्व इस फैसले को पूरी सावधानी और रणनीतिक दृष्टिकोण से ले रहा है, ताकि पार्टी और सरकार दोनों को मजबूत नेतृत्व मिल सके। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दिल्ली की कमान किसे सौंपी जाएगी। जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि कौन बीजेपी की ओर से राजधानी का अगला मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।