Delhi CM Announcement: BJP विधायक दल की बैठक शुरू, रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (19 फरवरी 2025): दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक जोर-शोर से जारी है, और पार्टी के नए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस लगभग खत्म हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक, रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे है, और उनके नाम की औपचारिक घोषणा कुछ ही देर में की जा सकती है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और दोनों पर्यवेक्षकरविशंकर प्रसाद और ओ.पी. धनखड़ मौजूद हैं।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेतृत्व ने रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बना ली है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी उनके नाम को प्रस्तावित किया था, जिसे दिल्ली भाजपा नेतृत्व ने अब लगभग स्वीकार कर लिया है। इस ऐतिहासिक फैसले के साथ, दिल्ली को एक महिला मुख्यमंत्री मिलने जा रही है।
यह निर्णय भाजपा की महिला सशक्तिकरण की नीति को और बल देगा, साथ ही पार्टी की रणनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। दिल्ली में 27 सालों के बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है, और ऐसे में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाकर पार्टी ने एक बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। अब बस औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद रेखा गुप्ता नई दिल्ली की बागडोर संभालने की तैयारी में जुटेंगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।