जेवर में किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी, मांगें न पूरी होने पर महापंचायत की चेतावनी

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (08/10/2026): रीलखा गांव के पास किसानों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसान 5 अक्टूबर से दनकौर अनाज मंडी के पास अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अभी तक यमुना प्राधिकरण की ओर से कोई अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है।

धरने की अध्यक्षता चरण सिंह ने की, जबकि संचालन किसान संगठन के जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्राधिकरण से जल्द बातचीत कर मांगों के निस्तारण की मांग की।

किसानों की प्रमुख मांगों में आबादी से जुड़े मामलों का निस्तारण, शिफ्टिंग के लिए प्लॉट उपलब्ध कराना और गांवों के चारों ओर लाल डोरा निर्धारित करना शामिल है। किसानों ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो महापंचायत बुलाकर आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक मंच के सैकड़ों पदाधिकारी बॉबी नागर के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर भी समर्थकों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान रमेश कसाना, दया प्रधान, रामवीर सिंह, हेमराज कसाना, नीरज कसाना सहित बड़ी संख्या में किसान धरने में शामिल हुए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।