EPFO की नई पहलों पर IIA सूरजपुर के पदाधिकारियों के साथ बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (07/10/2026): कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बुधवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA), सूरजपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य EPFO की नई पहलों और योजनाओं को लेकर उद्योग प्रतिनिधियों के बीच जागरूकता बढ़ाना और संवाद स्थापित करना था।

बैठक को EPFO ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II विजय कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने EPFO की प्रमुख पहलों की जानकारी दी। इस दौरान विशेष रूप से EPF वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 किए जाने की जानकारी दी गई, जो 17 सितंबर 2026 से प्रभावी है।

प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने PMVBRY, कर्मचारी नामांकन अभियान-2026 (EEC-2026), विश्वास योजना (VISHWAS Scheme) और वेतन सीमा में वृद्धि को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। नियोक्ताओं से पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने और EPFO की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की गई।

बैठक में IIA ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन सरबजीत सिंह, राकेश बंसल सहित IIA के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। EPFO की ओर से अजय प्रताप सिंह और प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे।

इस दौरान उद्योग प्रतिनिधियों ने EPFO से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुझाव और जिज्ञासाएं साझा कीं, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया। बैठक में उद्योग जगत और EPFO के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।