बिना रुके, बिना थके और बिना डिगे 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे: राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (07/10/2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और उनके राजनीतिक सफर को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया गया।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा, साधना और समर्पण की यात्रा एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि इसी अवसर पर देशभर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के माध्यम से देशवासियों को निरंतर राष्ट्रसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा, “न मैं थकूंगा, न मैं रुकूंगा और न अपने पद से डिगूंगा।”

कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश केवल सरकार के लिए नहीं, बल्कि देशवासियों और भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा, हम सभी बिना रुके, बिना थके और बिना डिगे विकसित भारत की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

राज्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों ने भी यह संकल्प लिया है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति तक यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।