मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (07/10/2026): नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को योगी गोल चक्कर के पास से साहिल उर्फ बेबे पुत्र युनुस को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र करीब 21 वर्ष है। वह मूल रूप से बिलासपुर, थाना दनकौर क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित राशिद कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सूरजपुर थाने में भी उसके खिलाफ चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच के साथ-साथ बरामद मोबाइल फोन के संबंध में भी आगे की कार्रवाई कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।