New Delhi News (06 October 2026): दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। संसद भवन के मकर द्वार से शुरू हुआ विपक्षी सांसदों का मार्च चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक दिया। इसी दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का अपडेट सामने आया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए तंज कसते हुए कहा कि अब हमें चुनाव आयोग से मिलने के लिए ले जाया जा रहा है। मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद हैं और प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
पुलिस द्वारा मार्च को रोके जाने के बाद विपक्षी सांसद सड़क पर ही बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लिखी तख्तियां और पोस्टर हैं तथा ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाए जा रहे हैं। विपक्षी दल SIR को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। अखिलेश यादव की हिरासत के बाद प्रदर्शन के और तेज होने की संभावना है। मौके पर भारी पुलिस और पैरामिलिट्री बल तैनात है और अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।