गाजियाबाद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, वोटर लिस्ट को लेकर उठाए सवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (04/10/2026): गाजियाबाद में रविवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता नवयुग मार्केट की मुख्य सड़क पर जुटे और हाथों में पार्टी के झंडे व पोस्टर लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई।

सपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम काटे जाने को लेकर निर्वाचन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। प्रदर्शन के दौरान ‘वोट चोर’ और ‘चंदा चोरी’ जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में भी नारेबाजी की।

सपा जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम हटाए जाने के मुद्दे को लेकर पार्टी लगातार विरोध दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा कार्यकर्ता इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कई कार्यकर्ता लाल टोपी पहने हुए थे और उनके हाथों में बैनर व पार्टी के झंडे थे। महिला कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं।

प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर स्थिति पर नजर रखी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए इस्तीफे की मांग दोहराई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।