वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? गौतमबुद्धनगर में शुरू हुआ विशेष अभियान, ऐसे कराएं नाम दर्ज
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (03 October 2026): गौतमबुद्धनगर में मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो को मानक के अनुरूप बढ़ाने के उद्देश्य से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत पात्र युवा, छूटे हुए मतदाता, पहली बार मतदान के लिए पात्र नागरिक, बेघर मतदाता, दिव्यांगजन और महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य “कोई मतदाता न छूटे” (No Voter to Be Left Behind) है।
इस अभियान में महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण समेत विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
कहां से मिलेगा फॉर्म?
यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदान केंद्रों पर पदाभिहित अधिकारी/बीएलओ से फॉर्म प्राप्त कर जमा किया जा सकता है। इसके अलावा तहसील कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय से भी संबंधित फॉर्म लिए जा सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के लिए ECINET Mobile App और भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता पोर्टल के माध्यम से Form-6, Form-7 और Form-8 भी जमा किए जा सकते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।