CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की तीन FIR

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03 October 2026): मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन FIR दर्ज की हैं। पुलिस के मुताबिक, इनमें से दो मामले संसद मार्ग पुलिस स्टेशन और एक FIR कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। प्रदर्शन के दौरान निषेधाज्ञा के उल्लंघन और अन्य आरोपों को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 223, 221, 132 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। इन धाराओं के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने और गैर-कानूनी रूप से एकत्र होने जैसे आरोप शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामलों की जांच जारी है और प्रदर्शन से जुड़े तथ्यों एवं घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।