ग्रेटर नोएडा में ‘नमो सेवा-अनकही कहानी’ का मंचन, पंकज चौधरी ने गिनाईं PM Modi के कार्यों की उपलब्धियां

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/10/2026): सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, राजनीतिक सफर और उनके कार्यों पर आधारित ‘नमो सेवा-अनकही कहानी’ नाटक का मंचन 2 अक्टूबर को जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

नाटक के मंचन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में किए गए कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया। कार्यक्रम के बाद पंकज चौधरी ने मंचन में शामिल कलाकारों को बधाई एवं धन्यवाद दिया।

पंकज चौधरी ने कहा कि इस नाटक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भाषण के मुकाबले मंचन के माध्यम से प्रस्तुत की गई बातें लोगों के मन-मस्तिष्क में अधिक प्रभावी ढंग से और लंबे समय तक बनी रहती हैं।

गौतम बुद्ध नगर के विकास का किया उल्लेख

अपने संबोधन में पंकज चौधरी ने गौतम बुद्ध नगर के तेजी से हो रहे विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आज एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और व्यापारिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। उनके अनुसार, गौतम बुद्ध नगर विकसित उत्तर प्रदेश और नए भारत की ग्लोबल शो विंडो के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

गुजरात मॉडल और राष्ट्रीय परियोजनाओं का किया जिक्र

पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में 2001 के भुज भूकंप के बाद पुनर्निर्माण, वाइब्रेंट गुजरात, गिफ्ट सिटी और सरदार सरोवर बांध सहित कई परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों के साथ-साथ जी-20 और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे आयोजनों का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और विभिन्न विकास कार्यों को प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने देखा और सराहा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।