Jewar News (02/10/2026): दनकौर स्थित बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। दोपहर 1 बजे आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण के साथ की। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रसेवा और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वर्षा शर्मा ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण को भी जीवन में अपनाने पर जोर दिया। राकेश चौहान ने दोनों महापुरुषों के जीवन और राष्ट्र के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर ओंकार सिंह ने देशभक्ति भजन प्रस्तुत किया। आचार्य हरिओम शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गांधी और शास्त्री के विचारों से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन आचार्य संजय दीक्षित के संयोजन में किया गया।
प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श आज भी समाज और देश के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके विचारों को अपने व्यवहार और दैनिक जीवन में उतारने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के बाद एनसीसी अधिकारी रूबी चौधरी के नेतृत्व में छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। छात्राओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया, स्लोगन मेकिंग गतिविधि में हिस्सा लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।