फ्लाईदुबई मामले के बाद एयरपोर्ट सुरक्षा पर भारत अलर्ट, 8 एयरपोर्ट पर लगेंगे Full Body Scanner
टेन न्यूज़ नेटवर्क
National News (02 October 2026): फ्लाईदुबई (Flydubai) से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बाद भारत सरकार एयरपोर्ट (Airport) सुरक्षा से जुड़े संभावित पहलुओं की समीक्षा कर रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर सिन्हा ने कहा है कि मामले से जुड़े सुरक्षा पहलुओं की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उच्च अधिकारियों को आवश्यक सलाह दी जाएगी। इस बीच देश के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की प्रक्रिया भी जारी है।
सरकार के मुताबिक, देश के 8 एयरपोर्ट्स पर फुल बॉडी स्कैनर लगाए जाने हैं। इनमें से कुछ एयरपोर्ट्स पर मशीनें पहुंच भी चुकी हैं और इन उपकरणों से संबंधित डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। फुल बॉडी स्कैनर का इस्तेमाल यात्रियों की सुरक्षा जांच को मजबूत करने और शरीर पर छिपी संदिग्ध वस्तुओं की पहचान करने के लिए किया जाएगा। इससे एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा जांच की तकनीकी क्षमता बढ़ाने की दिशा में कदम माना जा रहा है।
वहीं, फुल बॉडी स्कैनर को लेकर यात्रियों की गोपनीयता के सवाल पर मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि स्कैन के दौरान व्यक्ति की पहचान सामने नहीं आएगी। सिस्टम में वास्तविक व्यक्ति की तस्वीर के बजाय शरीर का एक मॉडल दिखाई देगा और केवल शरीर पर मौजूद संदिग्ध वस्तु की इमेज प्रदर्शित होगी। मंत्रालय के अनुसार, भारतीय यात्रियों द्वारा आमतौर पर पहनी जाने वाली वस्तुओं से संबंधित डेटा को भी स्कैनर के एल्गोरिदम में शामिल किया जा रहा है, ताकि सुरक्षा जांच को प्रभावी बनाने के साथ गोपनीयता का भी ध्यान रखा जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।