New Delhi News (02 October 2026): अक्टूबर की शुरुआत में राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब बनी रही, जबकि दिन में तेज धूप और गर्मी रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह 7 बजे तक दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 160 दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में भी AQI 100 से ऊपर रहा, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने के संकेत मिले हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। पालम में अधिकतम तापमान 33.5, लोधी रोड में 35.3, रिज में 34.4 और आया नगर में 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी दिन के समय गर्मी और तेज धूप रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 6 और 7 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में बनी हुई है। शुक्रवार सुबह तक फरीदाबाद का AQI 148, गुरुग्राम का 142, गाजियाबाद का 135, नोएडा का 138 और ग्रेटर नोएडा का 129 दर्ज किया गया। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में AQI 100 से ऊपर और 200 के बीच रहा। मौसम में गर्मी और हवा में प्रदूषण के इस मेल के बीच अब बारिश को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर बनी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।