गांधी-शास्त्री जयंती पर देश ने किया नमन, PM मोदी ने राजघाट और विजय घाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02 October 2026): महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को देशभर में दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके शांति और अहिंसा के संदेश को मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में बेहद महत्वपूर्ण बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया में जारी संघर्षों के बीच गांधीजी के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। उन्होंने नागरिकों से गांधीजी के आदर्शों और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ सहानुभूति और समावेशिता को प्राथमिकता देना जरूरी है, ताकि कोई नागरिक विकास के लाभों से वंचित न रहे। उन्होंने इसे महात्मा गांधी के ‘सर्वोदय’ के आदर्श से जोड़ते हुए सशक्त, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराने की अपील की।

गांधी और शास्त्री जयंती पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू समेत कई गणमान्य लोगों ने भी दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर देशभर में गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा को याद किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।