डेंगू-मलेरिया के खिलाफ Noida Authority का बड़ा अभियान, अक्टूबर में हर दिन अलग-अलग सेक्टरों और गांवों में होगी Fogging
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (30 September 2026): मानसून के बाद बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नोएडा प्राधिकरण ने अक्टूबर माह में विशेष एंटी-लार्वा स्प्रे और फॉगिंग अभियान चलाने का फैसला किया है। अभियान के तहत प्राधिकरण के वर्क सर्किल-01 से 05 के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग सेक्टरों और गांवों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान गड्ढों, नालियों और अन्य स्थानों पर जमा पानी में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव किया जाएगा, ताकि मच्छरों के लार्वा को पनपने से पहले ही नष्ट किया जा सके। वहीं, झाड़ियों, गंदगी वाले स्थानों और मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों पर आवश्यकता के अनुसार फॉगिंग कराई जाएगी।
नोएडा प्राधिकरण ने संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षकों और स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राधिकरण ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, छतों और अन्य स्थानों पर जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।
नोएडा प्राधिकरण का उद्देश्य शहर में स्वच्छ, स्वस्थ और मच्छरमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।