सांसद डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, सेवा के संकल्प दोहराया

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30 September 2026): गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बुधवार, 30 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों और समर्थकों ने शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन के अवसर पर मिले अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए डॉ. महेश शर्मा ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई विधायक, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, एनजीओ, आरडब्ल्यूए और एओए के पदाधिकारी तथा उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने डॉ. महेश शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन पर डॉ. महेश शर्मा ने दोहराया जनसेवा का संकल्प

जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि लोगों का प्रेम, विश्वास और आत्मीयता उनके लिए बेहद मूल्यवान है। जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को फिर से याद करने का भी अवसर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरणा लेते हुए वह अपने जन्मदिन पर सेवा संकल्प को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि समाज और आम जनता की आवश्यकताओं को समझते हुए जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाते रहें।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लोगों का प्यार और विश्वास उनके लिए प्रेरणा के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में भी समाज और जनता की सेवा के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।

निराश्रितों के बीच पहुंचकर कराया भोजन

डॉ. महेश शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नोएडा स्थित ‘अपना घर अपना आश्रम’ का भी दौरा किया। यहां उन्होंने आश्रम में निवास कर रहे निराश्रित और बेसहारा लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया। साथ ही उनके सुखद, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक सेवा के महत्व को भी रेखांकित किया।

इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने दी जन्मदिन की बधाई

टेन न्यूज नेटवर्क से विशेष बातचीत में इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने डॉ. महेश शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. महेश शर्मा गौतम बुद्ध नगर के सांसद होने के साथ-साथ उनके परम मित्र, संरक्षक और इंडिया एक्सपो मार्ट के बड़े शुभचिंतक हैं।

डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि डॉ. महेश शर्मा हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। हम लोगों को कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि सांसद उनसे दूर हैं। उन्होंने डॉ. शर्मा के साथ अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह हमेशा उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद की अपेक्षा करते हैं।

उन्होंने कहा कि इतने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद डॉ. महेश शर्मा लगातार जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं। उन्होंने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहेंगे।

डॉ. राकेश कुमार ने इंडिया एक्सपो मार्ट के सभी सदस्यों, हस्तशिल्प और हथकरघा व्यापार से जुड़े लोगों की ओर से भी डॉ. महेश शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

जन्मदिन समारोह में कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, गौतम बुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, चेयरमैन भगवान दास सिंघल, चेयरमैन दीपक, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सत्यप्रकाश सिंह, सुरेश चंद शर्मा, प्रशांत त्यागी और राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा, सत्यनारायण महावर, शशिधर उपाध्याय, मनीष तिवारी, दीनबंधु कुमार कुशवाहा, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, रामकिशन यादव, देवा भाटी, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, योगेंद्र चौधरी, महेश अवाना, विनोद शर्मा, डिम्पल आनंद, गोपाल गौर, भूपेंद्र सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गर्ग और राजेश सिंह समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जन्मदिन के अवसर पर मिले व्यापक जनसमर्थन और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों का यह स्नेह उन्हें निरंतर बेहतर कार्य करने और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

MP Dr Mahesh Sharma Birthday Special: समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब | Noida | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।