यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर गौतमबुद्ध नगर में तैयारियां तेज

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18 फरवरी 2025): उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी शुरू होने जा रही है और ये परिक्षाएं 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने एवं नकल पर नकेल कसने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां शुरू हो गई हैं।

गौतमबुद्ध नगर जिले में इस बार 2025 की 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं में 41890 छात्र- छात्राएं परीक्षा देगे। वहीं 61 एग्जाम सेंटर पर परीक्षा होगी। तक़रीबन 2300 अध्यापकों तैनात किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक प्रश्न पत्रों की निगरानी और छेड़छाड़ रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों में स्ट्रॉन्ग रूम स्थापित किए जाएंगे। इनमें डबल लॉक वाली तीन आलमारियां होंगी जिसमें हर अलमारी की 3 चाबियां होंगी। तीसरी चाबी का उपयोग आपात परिस्थितियों में होगा। 24 घंटे एग्जाम सेंटर पर हाई डेफिनेशन कैमरों से नजर रखी जा रही है।‌ साथ ही सुरक्षा के लिए 24 घंटे सशस्त्र कर्मी तैनात किए जाएंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।