UPITS 2026 में छात्रों ने साझा किया ट्रेड शो का अनुभव, युवाओं को कितना आकर्षित किया ट्रेड शो

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/09/2026): इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में अलग-अलग स्कूलों और विश्वविद्यालयों से आए छात्रों ने ट्रेड शो का दौरा किया और यहां अपने अनुभव साझा किए। छात्रों ने ट्रेड शो में विभिन्न प्रकार के उत्पादों, खाद्य सामग्री, हस्तनिर्मित वस्तुओं, तकनीक और कंपनियों के प्रदर्शन को देखा।

टेन न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए NAED की छात्रा नमामि पंथक ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उनका अनुभव काफी शानदार रहा। उन्होंने कहा कि यहां अलग-अलग प्रकार के उत्पादों और खाद्य सामग्री की विस्तृत विविधता देखने को मिली। उन्हें विशेष रूप से अनोखे और विदेशी खाद्य उत्पाद पसंद आए। एक पीजी छात्रा होने के नाते उन्होंने रोबोटिक्स, इंजीनियरिंग और तकनीक से जुड़ी कई चीजें भी देखीं।

वहीं, कक्षा 12वीं की छात्रा गौरी ने बताया कि वह सिकंदराबाद, चांदबाद, उत्तर प्रदेश से आई हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो में कई उत्पादों की कीमतें मध्यवर्गीय बजट से अधिक हैं, लेकिन मुफ्त में ट्रेड शो देखने का अवसर अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि स्कूल की ओर से यहां आने का मौका मिला और दोस्तों के साथ समय बिताना भी अच्छा अनुभव रहा।

MS स्कूल की छात्रा रिया ने बताया कि उन्हें ट्रेड शो में कपड़े और हस्तनिर्मित वस्तुएं काफी पसंद आईं। उन्होंने यहां आयोजित लकी ड्रॉ का भी जिक्र किया, जिसमें छात्रों ने अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कराया। रिया के मुताबिक, MS स्कूल के कई छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया और उनका अनुभव काफी अच्छा रहा।

MS इंटर कॉलेज की छात्रा मनीषा गौतम ने भी ट्रेड शो के अनुभव को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां की हस्तनिर्मित वस्तुएं और सुंदर उत्पाद काफी पसंद आए। वहीं, दातरी से आईं शीतल ने ट्रेड शो के माहौल और व्यवस्थाओं को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि यह उनका यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहली बार आना है और उन्हें यहां लगभग सभी चीजें अच्छी लगीं।

IIMT यूनिवर्सिटी, मेरठ की छात्रा विदिशा शौडा ने बताया कि यह उनका पहला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो अनुभव है। उन्होंने कहा कि यहां उन्हें कई ऐसे अवसरों के बारे में जानने का मौका मिला, जो उनके पेशेवर कौशल और अनुभव को विकसित करने में मदद कर सकते हैं।

वहीं, IIMT यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के DBA छात्र कुनाल दिनेशादन ने बताया कि ट्रेड शो में आने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न कंपनियों से जुड़ना और अपने संपर्क बढ़ाना था। उन्होंने बताया कि वह डिजिटल मार्केटिंग की पढ़ाई कर रहे हैं और अपने क्षेत्र में सोशल मीडिया तथा अन्य अवसरों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने ट्रेड शो के बुनियादी ढांचे और कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के तरीके को भी अच्छा बताया।

IIMT यूनिवर्सिटी के छात्र अंशुल ने बताया कि उन्हें ट्रेड शो में विभिन्न कंपनियों और उनके उत्पादों को देखने तथा लोगों से बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यहां उन्हें कई नई चीजें सीखने को मिलीं और वह महत्वपूर्ण जानकारियों के नोट्स भी बना रहे हैं, जो आगे उद्यमिता या किसी संगठन में काम करने में उपयोगी हो सकती हैं।

वहीं, IIMT यूनिवर्सिटी में एमबीए फाइनेंस की छात्रा निकिता ने बताया कि उनके लिए यह एक अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो का माहौल उन्हें काफी अच्छा लगा। यहां लोगों से बातचीत करने और फाइनेंस से जुड़ी कई चीजों को समझने का अवसर मिला। साथ ही, उन्हें बाजार में आवश्यक कौशल और नई संभावनाओं के बारे में भी जानने का मौका मिला।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।