UPITS 2026: The Innovative Company ने प्रदर्शित किए कॉटन, जूट और कैनवास से बने खास प्रोडक्ट्स

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/09/2026): इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में The Innovative Company की फाउंडर नीता शर्मा ने अपने विभिन्न सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए। उन्होंने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में अपने प्रोडक्ट्स, उनकी खासियत और ट्रेड शो के अनुभव के बारे में जानकारी साझा की।

नीता शर्मा ने बताया कि ट्रेड शो में उन्होंने गिफ्टिंग और दिवाली के लिए तैयार किए गए विभिन्न प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए। इनमें बच्चों के बैकपैक, साइड बैग, क्विल्टिंग बैग और अलग-अलग किट शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स में मुख्य रूप से कॉटन, कैनवास और जूट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट्स में जैक्वार्ड और केन का भी इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में होने वाले आगामी मेले में उनकी नई प्रोडक्ट रेंज भी देखने को मिलेगी।

अपने प्रोडक्ट्स की खासियत बताते हुए नीता शर्मा ने कहा कि उनके कई बैग पूरी तरह कॉटन से बनाए गए हैं, जिनमें लेदर या रेक्सीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कॉटन से बने इन प्रोडक्ट्स को धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, सस्टेनेबल सामग्री के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया गया है। उनके अनुसार, यही खासियत उनके प्रोडक्ट्स को अन्य बैग्स से अलग बनाती है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अपने अनुभव को लेकर नीता शर्मा ने कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष भी इस ट्रेड शो में हिस्सा लिया था और इस बार भी उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला। खरीदारों ने उनके डिजाइन, रंगों और आकर्षक प्रोडक्ट्स को पसंद किया। उन्होंने बताया कि इस ट्रेड शो में उन्हें घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय और बी2बी खरीदारों से मिलने का अवसर मिला। खरीदारों से बातचीत के दौरान उन्हें नए आइडिया और उनकी अलग-अलग जरूरतों को समझने का भी अवसर मिला।

इंडिया एक्सपो मार्ट की सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर नीता शर्मा ने कहा कि यहां की सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है। साथ ही बी2बी खरीदारों की भी अच्छी संख्या देखने को मिलती है। उन्होंने बताया कि एक ही स्थान पर अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स देखने और खरीदारों से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।

एक्सपोर्टर्स और खरीदारों के लिए संदेश देते हुए नीता शर्मा ने कहा कि एक्सपोर्टर्स को इस ट्रेड शो में बार-बार अपने प्रोडक्ट्स के साथ हिस्सा लेना चाहिए। वहीं, खरीदारों के लिए यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक ही स्थान पर अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स और बिजनेस अवसरों को देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि The Innovative Company के प्रोडक्ट्स I-7A और A-12 by 12 शोरूम में प्रदर्शित किए गए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।