सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिल्ली के विकास कार्यों पर दी जानकारी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (29 September 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से प्रत्येक मुलाकात उन्हें नई प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन राष्ट्र और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करता है तथा दिल्ली के विकास को नई दिशा देने में प्रेरणा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान पिछले करीब डेढ़ वर्ष में दिल्ली में किए गए प्रमुख विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों पर आधारित एक पुस्तिका की प्रति प्रधानमंत्री को भेंट की। पुस्तिका में दिल्ली सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों का विवरण शामिल बताया गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, मुलाकात के दौरान दिल्ली के विकास से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय देने और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली को विकसित भारत के अनुरूप विकसित बनाने के लक्ष्य के साथ उनकी सरकार आगे भी काम करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्नेह और मार्गदर्शन उन्हें दिल्ली के विकास तथा जनसेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।