UPITS 2026: Dronacharya Group of Institutions के छात्रों ने साझा किया ट्रेड शो का अनुभव, नई तकनीकों को जानने का मिला मौका

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29 सितंबर 2026): ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण के दौरान विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेड शो में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र पहुंचकर नई तकनीकों, आधुनिक नवाचारों और औद्योगिक उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में टेन न्यूज नेटवर्क ने Dronacharya Group of Institutions के छात्रों से बातचीत कर ट्रेड शो के उनके अनुभव जाने।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत के दौरान सान्या पाही ने बताया कि UP International Trade Show 2026 का अनुभव उनके लिए बेहद शानदार रहा। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो में उन्हें विभिन्न स्टॉल देखने और कई नई चीजें सीखने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने साइबर सिक्योरिटी, रेडियो सिग्नल और कम्युनिकेशन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

वहीं, Dronacharya Group of Institutions के प्रथम वर्ष के छात्र योगेश ने बताया कि ट्रेड शो में उन्हें कई तरह के उत्पादों और तकनीकों को करीब से देखने और उनके बारे में जानने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यहां प्राप्त जानकारी उनके इंजीनियरिंग करियर में भी उपयोगी साबित हो सकती है।

इसके अलावा, नोएडा गुप्ता ने भी ट्रेड शो में अपने अनुभव साझा करते हुए इसे शानदार और नया अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यहां उन्हें कई नई चीजें देखने और सीखने का अवसर मिला।

छात्रों के अनुभव से स्पष्ट है कि UP International Trade Show 2026 केवल व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योग जगत के लिए ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए भी ज्ञान और सीखने का एक महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। यहां छात्र नई तकनीकों, साइबर सिक्योरिटी, कम्युनिकेशन और इनोवेशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं, जो उनके शैक्षणिक ज्ञान और भविष्य के करियर के लिए उपयोगी हो सकती हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।