बिजनेस बढ़ा तो बढ़ेगी चुनौतियां भी! Dr. Vivek Bindra का ‘Idea to IPO’ SMEs को देगा Scalable Growth का रोडमैप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 September 2026): कारोबार का तेजी से बढ़ना किसी भी SME के लिए सफलता की निशानी है, लेकिन बिजनेस के आकार के साथ उसकी जटिलताएं भी बढ़ती जाती हैं। ज्यादा ग्राहकों के साथ डिलीवरी का दबाव, बढ़ती बिक्री के बीच कैश फ्लो की जरूरत, बड़ी टीम में जवाबदेही और विस्तार के साथ मजबूत ऑपरेशनल सिस्टम जैसी चुनौतियां कारोबार के लिए नई परीक्षा बन जाती हैं।

इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए Dr. Vivek Bindra के नेतृत्व में Bada Business ने ‘Idea to IPO’ पहल की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य छोटे और मध्यम कारोबारों को founder-dependent मॉडल से आगे ले जाकर structured, scalable और भविष्य में IPO-ready enterprise के रूप में विकसित करने की दिशा में मार्गदर्शन देना है।

Growth के साथ मजबूत Systems पर जोर

पहल के तहत SMEs के लिए Sales & Revenue, Cash Flow & Profitability, SOPs & Processes, Team & Accountability, Delegation & Founder Productivity, Business Visibility, AI & Technology तथा Operations & Delivery जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Bada Business के अनुसार, शुरुआती चरण में किसी कारोबार की सफलता अक्सर founder की व्यक्तिगत क्षमता और निर्णय लेने की गति पर निर्भर करती है। लेकिन जैसे-जैसे कंपनी का विस्तार होता है, स्पष्ट roles, processes, delegation और financial planning की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में मजबूत systems के बिना तेज growth कारोबार पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है।

Dr. Vivek Bindra ने कहा कि कारोबार का तेजी से बढ़ना तभी sustainable है, जब उसकी टीम और systems भी उसी गति से मजबूत हों। उनके मुताबिक, IPO या institutional funding के बारे में सोचने से पहले entrepreneurs को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका organisation बड़े scale पर काम करने के लिए तैयार है।

IPO सिर्फ Capital जुटाने तक सीमित नहीं

‘Idea to IPO’ पहल में IPO को केवल fundraising या stock market listing के तौर पर नहीं देखा गया है। बड़े स्तर पर कारोबार करने के लिए financial discipline, transparency, accountability और professional processes को भी जरूरी माना गया है।

Institutional capital मिलने के बाद SMEs के लिए capacity expansion, technology adoption, distribution network मजबूत करने और नए markets में प्रवेश के अवसर बढ़ सकते हैं। वहीं बेहतर corporate structure से brand credibility और professional talent को आकर्षित करने की क्षमता भी मजबूत हो सकती है।

2 से 4 अक्टूबर तक नई दिल्ली में पहला सत्र

‘Idea to IPO’ का पहला तीन दिवसीय कार्यक्रम 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान Dr. Vivek Bindra और विभिन्न क्षेत्रों के experts participating entrepreneurs के साथ business analysis, consultation और interactive sessions के माध्यम से उनके कारोबार से जुड़ी चुनौतियों पर काम करेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।