नोएडा मेट्रो अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए चुनाव सम्पन्न, सुभाष चौहान बने अध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (17 फरवरी 2025): नोएडा मेट्रो अपार्टमेंट, सेक्टर-71 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए हुए मुकाबले में निवासियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सुभाष चौहान ने 200 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराते हुए जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर रूपक श्रीवास्तव को 155 वोट मिले, जिससे उन्होंने यह पद हासिल किया। इसी तरह, महासचिव पद के लिए प्रदीप मिश्रा को 190 मत प्राप्त हुए और कोषाध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा ने 167 मतों के साथ जीत हासिल की।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने में चुनाव अधिकारियों युधिष्ठिर कुमार गौड़, हसन, राजेश कुमार, हरेराम यादव और नरेश यादव की अहम भूमिका रही। स्थानीय निवासियों ने चुनाव अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

विजयी उम्मीदवारों ने सभी निवासियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे अपार्टमेंट के विकास और निवासियों की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। साथ ही, उन्होंने सभी से सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस चुनाव के परिणामों से निवासियों में नई उम्मीद जगी है, और सभी को नए नेतृत्व से बेहतर प्रशासन की आशा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।