‘अथक-अविराम’ के लिए डॉ. भास्कर ज्योति को मिला ’11वां मैसाम युवा सम्मान’

टेन न्यूज नेटवर्क

Bihar News (28 September 2026): बिहार सरकार के निबंधन पदाधिकारी एवं मैथिली लेखक डॉ. भास्कर ज्योति को उनकी पहली पुस्तक ‘अथक-अविराम’ के लिए 11वें मैसाम युवा सम्मान से सम्मानित किया गया। दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से बिहार के साहित्य जगत में खुशी का माहौल है।

डॉ. भास्कर ज्योति की पुस्तक ‘अथक-अविराम’ देश-विदेश के यात्रा संस्मरणों पर आधारित है। इस पुस्तक में डेनमार्क और इंग्लैंड सहित दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों की भाषा, साहित्य, वास्तुकला और लोकजीवन का जीवंत चित्रण किया गया है। अपनी पहली ही पुस्तक के माध्यम से उन्होंने यात्रा अनुभवों को साहित्यिक अभिव्यक्ति प्रदान की है।

सम्मान समारोह में मैथिली साहित्य के वरिष्ठ लेखक उदय नारायण सिंह ‘नचिकेता’ और रामानंद झा ‘रमन’ सहित साहित्य जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मैसाम के अध्यक्ष हेमंत झा एवं महासचिव अरुण मिश्र ने संस्था की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी।

निर्णायक मंडल की सदस्य कल्पना झा ने ‘अथक-अविराम’ को युवा लेखन के क्षेत्र में एक अभिनव सृजन बताते हुए डॉ. भास्कर ज्योति की लेखनी की सादगी और ईमानदारी की सराहना की। उन्होंने पुस्तक की साहित्यिक विशेषताओं और लेखक की रचनात्मक क्षमता को रेखांकित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. भास्कर ज्योति ने संस्था और निर्णायक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक सृजनशील बने रहने के लिए प्रेरित करेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।