दिल्ली की जहरीली हवा पर NSUI का हल्लाबोल, विनोद जाखड़ ने सरकार को घेरा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (12 November 2026): राजधानी दिल्ली में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ NSUI ने मोर्चा खोल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में NSUI के छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने रायसीना रोड स्थित NSUI मुख्यालय से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने को लेकर सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि दिल्ली की दमघोंटू हवा आम नागरिकों के स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। बच्चे, बुजुर्ग और लाखों दिल्लीवासी जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, लेकिन लगातार चेतावनियों के बावजूद सरकार और संबंधित एजेंसियां ठोस समाधान देने में विफल रही हैं।

उन्होंने कहा कि केवल कागजों पर दावे करने और बयान जारी करने से प्रदूषण की समस्या हल नहीं होगी। जनता को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। NSUI ने स्वच्छ हवा में सांस लेने को प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार बताते हुए प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

संगठन ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित होने तक प्रदूषण के खिलाफ उसकी आवाज बुलंद होती रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।