UPITS 2026 में Young Entrepreneurs ने साझा किया Business Experience

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (28/09/2026): UP International Trade Show के चौथे संस्करण में देशभर से entrepreneurs और MSMEs हिस्सा ले रहे हैं। ट्रेड शो में पहुंचे young entrepreneurs ने अपने business, products और यहां मिले B2B opportunities को लेकर अपना अनुभव साझा किया।

टेन न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए Anushka Mudhi ने बताया कि वह दिल्ली से हैं और उनके परिवार का सुपारी से handcrafted products बनाने का business है। उनके अनुसार, उनके यहां पूजा और हवन में इस्तेमाल होने वाली सुपारियों से अलग-अलग items तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनका business वर्ष 1943 से स्थापित है और वह इस business की third generation हैं।

Anushka ने बताया कि UP International Trade Show में उन्हें exporters और दूसरे businesses के साथ interaction करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यहां उन्हें अपने products को भारत के साथ-साथ international market में expand करने और marketing से जुड़ी कई संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। उन्होंने packaging से जुड़े एक business से भी संपर्क बनने की बात कही।

वहीं, Harsh Yadav ने बताया कि वह Indore से MSME की तरफ से ट्रेड शो में पहुंचे हैं। उनके उद्यम में 50 से 60 महिलाओं को daily wages पर काम दिया जाता है। उन्होंने बताया कि वे पूरे मध्य प्रदेश से waste material collect करते हैं, जिससे mattresses तैयार करवाकर जानवरों के लिए donate किए जाते हैं।

Harsh Yadav ने कहा कि UP International Trade Show में उन्हें अपनी industry से जुड़ी कई चीजों को समझने और आगे connect करने का अवसर मिला। उन्होंने international buyers के साथ बातचीत को भी अपने लिए उपयोगी बताया और कहा कि ऐसे platforms MSMEs के लिए नई opportunities create करते हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।