भारत विकास परिषद, प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न

नोएडा, 27 सितम्बर 2026। भारत विकास परिषद, स्वर्णिम शाखा, नोएडा के आतिथ्य में रविवार, 27 सितम्बर 2026 को भावराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-12, नोएडा में प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रान्त की विभिन्न शाखाओं से 26 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रतियोगिता में गाजियाबाद मुख्य शाखा की टीम प्रथम, दादरी शाखा की टीम द्वितीय तथा प्रेरणा शाखा, इन्द्रापुरम की टीम तृतीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद, स्वर्णिम शाखा के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि समूहगान प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की।

शाखा सचिव महेंद्र शाह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शाखा संस्कार संयोजक ओम प्रकाश बंसल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी शाखाओं एवं टीमों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी टीमों ने अत्यंत सुंदर प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय टीम से श्री महेश बाबू गुप्ता, पवन गौतम एवं राजीव अजमानी, क्षेत्रीय टीम से राजीव गोयल एवं अमित सिंघल तथा प्रान्तीय टीम से कवित बंसल, श्रीमती मुक्ता अग्रवाल, पी. सी. गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, राकेश मित्तल, विमल अग्रवाल, श्रीमती तरुण शर्मा, एवं एन के शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

स्वर्णिम शाखा की ओर से श्रीमती सुमन गुप्ता, राजेश खंडेलवाल, डॉ. एम. के. अग्रवाल, दिनेश मित्तल, मुकुल बाजपेयी, संजय जिंदल, अनिल गोयल, आर. सी. बजाज, तुलसी दास एवं धर्मेंद्र गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना, संस्कार एवं देशभक्ति के संदेश के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।