UPITS 2026 में Aarya Fashions की European Trend Jewellery बनी आकर्षण का केंद्र, ग्राहकों से मिला शानदार रिस्पॉन्स
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (27 सितंबर 2026): इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण में Aarya Fashions का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां यूरोपियन ट्रेंड से प्रेरित इमिटेशन ज्वेलरी और फैशन बैग्स की खास रेंज लोगों को काफी पसंद आ रही है।
Aarya Fashions का स्टॉल हॉल नंबर 10, लेन 8, स्टॉल नंबर 468 पर स्थित है, जहां आगंतुक यूरोपियन ट्रेंड ज्वेलरी और फैशन प्रोडक्ट्स की विभिन्न रेंज देख सकते हैं और खरीदारी भी कर सकते हैं।
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में Aarya Fashions की CEO डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी हस्तशिल्प क्षेत्र में इमिटेशन ज्वेलरी और फैशन बैग्स का निर्माण करती है। कंपनी पूरी तरह से निर्यात केंद्रित है। इस बार UPITS में कंपनी ने B2C मॉडल के तहत ग्राहकों को सीधे अपने उत्पाद खरीदने का अवसर प्रदान किया है।
डॉ. खुशबू सिंह के मुताबिक, विदेशों में निर्यात किए जाने वाले यूरोपियन ट्रेंड के डिजाइनों को इस बार भारतीय ग्राहकों के लिए सीधे उपलब्ध कराया गया है। इसके चलते उनके स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और उत्पादों में रुचि दिखा रहे हैं।
उन्होंने UPITS के उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात को भी अपने लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए Aarya Fashions द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि UPITS के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के छोटे-बड़े उद्यमियों को अपने उत्पादों और व्यवसाय को प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच मिल रहा है। उन्होंने इंडिया एक्सपो मार्ट की सुविधाओं और आयोजन के व्यापक स्तर की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस संस्करण में छह विदेशी देशों को साझेदार देशों (Partner Countries) के रूप में शामिल किया गया है, जिससे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिल रही है।
यूरोपियन ट्रेंड ज्वेलरी और फैशन प्रोडक्ट्स की खरीदारी में रुचि रखने वाले लोग UPITS 2026 में Aarya Fashions के स्टॉल पर जा सकते हैं। यह स्टॉल इंडिया एक्सपो मार्ट के हॉल नंबर 10, लेन 8, स्टॉल नंबर 468 पर स्थित है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।