UPITS 2026: ‘आओ करके सीखें’ ने जीता दिल, हुनर से रूबरू हुए दर्शक; Skill मंच पर युवाओं ने बिखेरा जलवा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, 26 सितंबर 2026: उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) का पवेलियन दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। ‘आओ करके सीखें’ थीम पर सजे पवेलियन में लोगों ने न सिर्फ अलग-अलग कौशलों के लाइव डेमो देखे, बल्कि खुद हाथ आजमाकर हुनर सीखने का अनुभव भी लिया।
UPSDM पवेलियन में 16 अलग-अलग कौशलों के लाइव प्रदर्शन और इंटरैक्टिव गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पारंपरिक कारीगरी से लेकर आधुनिक कौशल तक, विभिन्न स्टॉल पर दर्शकों को कुछ नया देखने और सीखने का अवसर मिला। पॉटरी और टेराकोटा स्टॉल पर लोगों ने मिट्टी को आकार देकर कलाकृतियां बनाईं, जबकि चिकनकारी स्टॉल पर विजिटर्स ने सूई-धागे से बारीक कारीगरी को करीब से समझा।
पवेलियन की खासियत यह रही कि यहां कौशल को केवल प्रदर्शित करने के बजाय लोगों को ‘देखिए, समझिए और खुद करके सीखिए’ की अवधारणा से जोड़ा गया। DIY गतिविधियों के जरिए बड़ी संख्या में दर्शकों ने विभिन्न स्टॉल पर पहुंचकर स्वयं कला और कौशल का अभ्यास किया।
वहीं, दूसरे दिन ‘स्किल मंच’ भी युवाओं की प्रतिभा का प्रमुख आकर्षण बना रहा। युवाओं ने गायकी और फाइन आर्ट्स के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ‘हुनर’ थीम के तहत युवाओं ने रंगों और रचनात्मकता के जरिए अपनी कल्पनाओं को मंच पर साकार किया। पहली बार शुरू किए गए इस मंच का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ कौशल, करियर और रचनात्मक अवसरों से जोड़ना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।