UPITS 2026: मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का किया अवलोकन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26 सितंबर 2026): ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 (UPITS 2026) में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का अवलोकन किया। मंत्री ने हॉल नंबर-7 में लगाए गए प्राधिकरण के स्टॉल पर पहुंचकर ग्रेटर नोएडा में चल रही विभिन्न विकास एवं औद्योगिक परियोजनाओं की जानकारी ली।

इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को स्टॉल पर प्रदर्शित विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

UPITS 2026

मल्टीमॉडल और लॉजिस्टिक हब की परियोजनाएं प्रदर्शित

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल पर शहर के मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और औद्योगिक विकास से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल के माध्यम से ग्रेटर नोएडा में विकसित हो रहे परिवहन, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक और शहरी बुनियादी ढांचे की तस्वीर पेश की जा रही है।

UPITS 2026

अधिकारियों ने मंत्री को ग्रेटर नोएडा के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ भविष्य की विकास योजनाओं और प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।

औद्योगिक विकास और निवेश को दर्शा रहा प्राधिकरण का स्टॉल

UPITS 2026 में लगाए गए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल के माध्यम से शहर में हो रहे औद्योगिक विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक सुविधाओं और आधुनिक शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। ट्रेड शो में आने वाले निवेशकों, उद्यमियों और आगंतुकों को इन परियोजनाओं के जरिए ग्रेटर नोएडा के विकास मॉडल और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी जा रही है।

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के स्टॉल अवलोकन के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की और ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।