UP International Trade Show 2026: पूजा शरावत ने गिनाईं Social Welfare Department की प्रमुख योजनाएं
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (26/09/2026): ग्रेटर नोएडा में आज से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का आगाज हो रहा है। 29 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन में 88 देशों के 604 अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल होंगे। ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के उत्पादों और कारोबार को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर रहेगा।
UP International Trade Show 2026 के पहले दिन उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी क्रम में Social Welfare Department, Uttar Pradesh Government के स्टॉल पर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास पद पर चयनित पूजा शरावत ने विभाग की प्रमुख योजनाओं और उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
पूजा शरावत ने बताया कि Social Welfare Department समाज के जरूरतमंद, वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित करता है। इनमें शिक्षा, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सामूहिक विवाह और वृद्धजनों से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय योजना के बारे में बताया कि इसके तहत बच्चों को रेजिडेंशियल स्कूलिंग के साथ भोजन, कपड़े और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही बच्चों के समग्र विकास के लिए एक्स्ट्रा-करिक्युलर एक्टिविटीज पर भी ध्यान दिया जाता है।

वहीं छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अलग-अलग स्तर पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसमें कक्षा 9वीं-10वीं, 11वीं-12वीं और उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए योजनाएं शामिल हैं।
पूजा शरावत ने अभ्युदय कोचिंग केंद्र को भी विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल बताया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को JEE, NEET, NDA, CDS, UPSC, UP-PCS और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग, गाइडेंस और मेंटरशिप उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि इस योजना से कई विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हुआ है।
इसके अलावा विभाग के प्रशिक्षण पूर्व केंद्रों में रेजिडेंशियल कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जहां विद्यार्थियों के लिए रहने, भोजन और किताबों जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है।
उन्होंने सामूहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़े ₹1 लाख खर्च किए जाते हैं। उनके अनुसार इसमें ₹64,000 की राशि लड़की के DBT खाते में भेजी जाती है, ₹15,000 आयोजन एवं सजावट पर तथा ₹21,000 सामग्री के रूप में दिए जाते हैं।

पूजा शरावत ने वृद्धावस्था पेंशन योजना और वृद्धाश्रम को भी महत्वपूर्ण योजनाओं में बताया। उनके अनुसार वृद्धजनों को ₹1,000 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है, जबकि निराश्रित और रहने की जगह न होने वाले बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में 150 लोगों की क्षमता वाले वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं।
UP International Trade Show में Social Welfare Department का स्टॉल उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उनके उद्देश्य को प्रदर्शित कर रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।