UPITS 2026: Maharishi Ayurveda के Pavilion में आयुर्वेदिक Products की खास पेशकश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (26/09/2026): इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित UP International Trade Show के चौथे संस्करण में देश-विदेश से आए विभिन्न ब्रांड्स और संस्थानों ने अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में Maharishi Ayurveda के Pavilion में भी आयुर्वेदिक उत्पादों और सेवाओं की विस्तृत रेंज देखने को मिली।
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में Rohit Sinha ने बताया कि Maharishi Ayurveda पिछले करीब 40 वर्षों से आयुर्वेद के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और 40 देशों में अपनी सेवाएं एवं उत्पाद उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी के दो प्रमुख सेगमेंट हैं—सर्विस सेक्टर और प्रोडक्ट सेक्टर।
सर्विस सेक्टर के तहत कंपनी के Retreats और Hospitals संचालित होते हैं। Rohit Sinha ने बताया कि दिल्ली के शालीमार बाग में 60 बेड का NABH Ayurveda Hospital भी कंपनी की सेवाओं का हिस्सा है। इसके अलावा उन्होंने Soma Kitchen को भी कंपनी की विशेष पहल के रूप में बताया।
वहीं, Product Segment में Maharishi Amrit Kalash सहित कई आयुर्वेदिक उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा कॉस्मेटिक्स रेंज में Soap, Shampoo और Massage Oil समेत विभिन्न उत्पाद मौजूद हैं। अलग-अलग जरूरतों के लिए कंपनी की आयुर्वेदिक दवाइयों और Wellness Products की रेंज भी Pavilion में प्रदर्शित की गई।
Pavilion में Herbal Teas और Single Herbs के साथ Mustard Oil, Sesame Oil, Pure Cow Ghee, Honey और Toothpaste जैसे उत्पाद भी देखने को मिले।
Rohit Sinha ने UP International Trade Show के चौथे संस्करण में लगातार भागीदारी को कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े व्यवसायों और विजिटर्स को एक ही जगह पर अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने तथा देखने का अवसर मिलता है।
उन्होंने India Expo Mart की सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की भी सराहना की और कहा कि यहाँ मिलने वाली सेवाएं अच्छी हैं।
अंत में Rohit Sinha ने लोगों से UPITS 2026 में आने और Maharishi Ayurveda के Pavilion को विजिट करने की अपील की। उन्होंने बताया कि Pavilion में प्रतिदिन एक वैद्य उपलब्ध हैं, जो सुबह 11 बजे से शाम तक नाड़ी परीक्षण की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने और आयुर्वेद को करीब से समझने की अपील की।
Rohit Sinha ने दर्शकों को UP International Trade Show 2026 में आने और Maharishi Ayurveda Pavilion का अनुभव लेने का निमंत्रण दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।