CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, क्या बोले याचिकाकर्ता वकील?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (25 September 2026): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता और अधिवक्ता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा है कि हाल के विवादों और मीडिया रिपोर्टों में सामने आए मुद्दों के आधार पर यह याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि कुछ फैसले अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए।

शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि याचिका में मांग की गई है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा कथित तौर पर बिना सहमति और अल्पमत में लिए गए फैसलों को शुरू से ही अमान्य घोषित किया जाए। इसके साथ ही याचिका में उनके पद और अधिकार की कथित सीमाओं से बाहर जाकर किए गए कार्यों को आपराधिक कृत्य मानने और आपराधिक जिम्मेदारी तय करने की मांग भी की गई है।

याचिका में फॉर्म-6 में किए गए बदलाव को भी चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि इन बदलावों को बहुमत के बिना और कानून का पालन किए बिना किया गया। इसलिए फॉर्म-6 में किए गए कथित संशोधनों को रद्द कर मूल वैधानिक फॉर्म को बहाल करने की मांग की गई है। याचिका में उन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग भी की गई है, जिन पर कानून के दायरे से बाहर जाकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है।

इसके अलावा याचिका में एसआईआर से जुड़े मामलों की जांच के लिए स्वतंत्र जांच की मांग भी रखी गई है। याचिकाकर्ता ने सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में एसआईटी या न्यायिक जांच आयोग गठित करने और चुनावी डेटा से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, चुनाव आयोग का पक्ष है कि एसआईआर समेत सभी फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।