‘Mind Set Life Set’ कार्यक्रम से Gen Z ने क्या सीखा | पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री | Sharda University
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/09/2026): नॉलेज पार्क स्थित Sharda University में आयोजित ‘Mind Set Life Set’ कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संबोधन के बाद छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में युवाओं को माइंडसेट, जीवन में बदलाव और सकारात्मक सोच से जुड़े कई पहलुओं पर जानकारी मिली।
टेन न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए आरोही त्यागी ने कहा कि वह इन चीजों में विश्वास नहीं करतीं, लेकिन उन्हें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अंदाज काफी मजेदार और Gen Z को समझने वाला लगा। उन्होंने कहा कि पूरा कार्यक्रम उन्हें काफी अच्छा लगा और उन्हें बहुत कुछ सीखने को भी मिला।
कार्यक्रम में शामिल डॉ. अंकिता तिवारी, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ फार्मेसी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के सागर से हैं, जो छतरपुर के काफी करीब है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर वह पहले से काफी उत्साहित थीं। उनके अनुसार यह सेशन केवल छात्रों के लिए नहीं, बल्कि हर व्यक्ति और फैकल्टी के लिए भी उपयोगी रहा। उन्होंने इसे ‘आई-ओपनिंग सेशन’ बताते हुए कहा कि माइंडसेट की जरूरत सिर्फ छात्रों को नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को है।
शारदा विश्वविद्यालय के फर्स्ट ईयर बीटेक छात्र सौरभ कुमार ने बताया कि वह मधुबनी, बिहार से हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं की गलतियों और सही चीजों के बारे में बताया गया, जिससे उन्हें काफी अच्छा लगा। वहीं, सिद्धिविनायक, जो मिथिला, बिहार से हैं, ने कहा कि शारदा विश्वविद्यालय में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने से उन्हें काफी खुशी हुई। उन्होंने माइंडसेट से जुड़े नियमों को अच्छा बताया और कहा कि कार्यक्रम के बाद उन्हें एक तरह का बूस्ट मिला है।
वहीं फरीदाबाद से कार्यक्रम में पहुंचीं मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि उनका बेटा शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ता है। उन्होंने फेसबुक पर कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद यहां आने का फैसला किया। उन्होंने कार्यक्रम को शानदार बताते हुए कहा कि आज के समय में खासकर Gen Z के लिए माइंडसेट पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सुनकर लोगों को अपने जीवन में बदलाव लाने चाहिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।