पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का उद्बोधन छात्रों को नई दिशा देगा: YK Gupta, Pro Chancellor, Sharda University

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (23/09/2026): नॉलेज पार्क स्थित Sharda University में ‘माइंड सेट, लाइफ सेट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान शारदा विश्वविद्यालय के Pro Chancellor Y.K. Gupta ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

Y.K. Gupta ने बताया कि विश्वविद्यालय में माता-पिता की प्रतिमा स्थापित करने की उनकी इच्छा थी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा का कार्य पूरा होने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने कर-कमलों से विश्वविद्यालय के संस्थापक माता-पिता की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि जिनके नाम से यह विश्वविद्यालय है, उनकी प्रतिमा का अनावरण शास्त्री जी द्वारा किया जाना विश्वविद्यालय परिवार के लिए विशेष अवसर है।

उन्होंने बागेश्वर धाम का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में जिस तरह बागेश्वर धाम की गूंज पूरे हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में पहुंची है, वह सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि ‘लाइफ सेट – माइंड सेट’ विषय पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक घंटे का उद्बोधन छात्रों को नई दिशा देगा।

Y.K. Gupta ने कहा कि शारदा विश्वविद्यालय सरस्वती का धाम है और विश्वविद्यालय की कोशिश रहती है कि यहां से निकलने वाले विद्यार्थी केवल अच्छी शिक्षा ही नहीं, बल्कि बेहतर संस्कार भी लेकर जाएं। उन्होंने विश्वविद्यालय में होने वाली क्लब गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा मंच देना है, जिससे वे देश और दुनिया को नई दिशा दे सकें।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना प्रधानमंत्री ने देखा है और इसे पूरा करने में सभी को योगदान देना है। शारदा विश्वविद्यालय भी शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार देने की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विश्वविद्यालय आगमन पर पूरे शारदा परिवार की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।