नई दिल्ली (17 फरवरी, 2025): दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर अनिश्चितता जारी है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन दिल्ली को अभी तक मुख्यमंत्री नहीं मिला।
आतिशी ने आगे कहा कि 10 फरवरी को लोगों को उम्मीद थी कि नई सरकार बनेगी, मुख्यमंत्री शपथ लेंगे और काम शुरू होगा। लेकिन आज 17 फरवरी हो गई है और बीजेपी अब तक यह तय नहीं कर पाई कि दिल्ली में सरकार बनाएगी या नहीं।
सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए आतिशी ने कहा कि उन्हें अपने 48 विधायकों पर भरोसा नहीं है। क्योंकि बीजेपी को पता है कि इनका काम सिर्फ दिल्ली के पैसे की लूट और बंदरबांट करना है।
उन्होंने एमसीडी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब बीजेपी ने वहां सरकार बनाई, तो पार्षदों ने MCD को लूटने का काम किया। यही हाल विधानसभा में भी हो सकता है।
आतिशी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, जब दिल्ली में बिजली कटता है, तो बीजेपी कहती है कि कार्यवाहक CM जिम्मेदार है। लेकिन जब यमुना सफाई के लिए मशीनें लगती हैं, तो बीजेपी इसे अपनी उपलब्धि बताने लगती है।
आतिशी ने सीधा सवाल किया कि BJP को तय करना होगा कि वे सरकार चला रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि आज साफ हो गया है कि दिल्ली में बीजेपी के पास कोई मुख्यमंत्री चेहरा नहीं है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।