दनकौर के स्कूल के 5 शिक्षक सम्मानित, प्रधानाचार्या गार्गी घोष को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (22/09/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित श्री द्रोणाचार्य रमेशचंद विद्यावती कॉन्वेंट स्कूल के लिए गौरव का अवसर रहा। विद्यालय के पांच शिक्षकों और प्रधानाचार्या गार्गी घोष कंसबनिक को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, दिल्ली की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई से संबद्ध 200 से अधिक विद्यालयों के 500 से ज्यादा शिक्षक शामिल हुए।

विद्यालय के अभिषेक शर्मा, रजनी अरोड़ा, कविता तिवारी, रेखा कांसवाल और प्रीति राजपूत को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कंसबनिक को शिक्षा और विद्यालय के प्रभावी शैक्षणिक संचालन में योगदान के लिए प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया।

एक ही विद्यालय के पांच शिक्षकों और प्रधानाचार्या को सम्मान मिलने से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर श्री द्रोण गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित शिक्षकों और प्रधानाचार्या को बधाई दी। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों को इस तरह का सम्मान मिलने से उनके उत्साह में वृद्धि होती है और वे विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।