NEA में प्रदूषण नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम, डीजी सेट नियमों की दी जानकारी
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (21/09/2026): औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरणीय नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर सोमवार को नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA), सेक्टर-6 में जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से State NC Action Plan एवं IEC Action Plan के अंतर्गत किया गया।
कार्यशाला में औद्योगिक इकाइयों से जुड़े उद्यमियों को प्रदूषण नियंत्रण के उपायों, पर्यावरणीय मानकों और विभागीय दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योगों को पर्यावरणीय नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और औद्योगिक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करना रहा।
डीजी सेट के संचालन और प्रदूषण नियंत्रण पर जोर
कार्यक्रम में डीजी सेट (जेनरेटर) के संचालन से जुड़े नियमों और प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने उद्यमियों को निर्धारित उत्सर्जन मानकों (Emission Standards) के पालन, प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों के उचित इस्तेमाल, नियमित रखरखाव, ईंधन की गुणवत्ता और उत्सर्जन की निगरानी जैसी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक पर्यावरणीय मानकों और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।
उद्यमियों के सवालों का अधिकारियों ने दिया समाधान
कार्यशाला के दौरान उद्यमियों ने डीजी सेट, प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरणीय अनुपालन और विभिन्न औद्योगिक श्रेणियों से संबंधित कई सवाल अधिकारियों के सामने रखे। क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी और उनकी टीम ने उद्यमियों के सवालों का सरल एवं व्यावहारिक तरीके से जवाब देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया और प्रदूषण नियंत्रण तथा पर्यावरणीय अनुपालन से जुड़े विषयों पर अधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उद्योगों की व्यावहारिक समस्याओं और नियमों के अनुपालन को लेकर भी चर्चा हुई।
NEA पदाधिकारियों की रही प्रमुख मौजूदगी
कार्यक्रम के आयोजन और समन्वय में NEA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं Pollution Control Department Committee के चेयरमैन धर्मबीर शर्मा की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी, सहायक अभियंता किशन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं NEA की ओर से महासचिव वी.के. सेठ, कोषाध्यक्ष शरद चंद्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं समिति चेयरमैन धर्मबीर शर्मा, उपाध्यक्ष हरिश जोनेजा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मोहम्मद इरसाद, मोहन सिंह, प्रभात मेहता, वीरेंद्र नेरूला, राहुल नय्यर, राजेंद्र जिंदल, राजन खुराना, कमल इलेक्ट्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों की जानकारी देने के साथ पर्यावरणीय अनुपालन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही भविष्य में भी उद्योगों और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के बीच संवाद एवं समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।