जेवर एयरपोर्ट से उड़ान के बाद लौटी इंडिगो फ्लाइट, तकनीकी खराबी के कारण यात्रा रद्द
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (21/09/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट रविवार शाम तकनीकी समस्या के चलते कुछ ही देर बाद वापस एयरपोर्ट लौट आई। विमान में करीब 20 यात्री सवार थे। पायलट ने स्थिति की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी और विमान को वापस लाने की अनुमति मांगी।
जयपुर जाने वाली फ्लाइट के लिए शाम 5:20 बजे उड़ान निर्धारित थी। बोर्डिंग पूरी होने के बाद विमान ने एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ मिनट बाद विमान में तकनीकी दिक्कत सामने आई, जिसके बाद पायलट ने एटीसी और इंडिगो की टीम को इसकी सूचना दी।
तकनीकी समस्या की जानकारी मिलने के बाद विमान को वापस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया। करीब 5 से 10 मिनट के भीतर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया और उन्हें उड़ान रद्द किए जाने की जानकारी दी गई।
फ्लाइट रद्द होने के बाद इंडिगो की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर दूसरी फ्लाइट से यात्रा करने, टिकट का रिफंड लेने या अगले दिन की उड़ान में बुकिंग कराने का विकल्प दिया गया। अचानक यात्रा रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
देर शाम तक विमान में आई तकनीकी खराबी के वास्तविक कारण के संबंध में एयरलाइन की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई थी। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी गई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।