नोएडा में किसानों का 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट घेराव, 10% आबादी प्लॉट समेत 5 मांगें उठेंगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (21/09/2026): रौनीजा गांव में रविवार शाम भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 23 सितंबर को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। संगठन ने किसानों से अधिक संख्या में आंदोलन में पहुंचने की अपील की।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। किसानों की प्रमुख मांगों में 10 प्रतिशत आबादी प्लॉट दिए जाने, भूमि अधिग्रहण कानून-2013 को पूरी तरह लागू करने और सर्किल रेट में बदलाव शामिल है।

इसके साथ ही किसानों के लिए समान मुआवजा नीति लागू करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी आंदोलन के दौरान उठाई जाएगी। संगठन का कहना है कि किसान इन मुद्दों को लेकर लंबे समय से अपनी मांगें रखते आ रहे हैं।

बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि कलेक्ट्रेट घेराव से पहले संगठन की ओर से गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान किसानों को आंदोलन की जानकारी देने के साथ उन्हें 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील की जाएगी।

बैठक में हरी प्रताप सिंह छोकर, रघुराज सिंह, अशोक प्रधान, मुकेश कुमार गौड़, निरंजन गौड़, प्रमोद भाटी, विपिन सचदेवा, हरदेव मुकेश, कृष्ण गोस्वामी, राजू, विनोद, सुभाष, पवन भाटी, रमन शर्मा और सचिन समेत संगठन के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।