UPITS 2026 की तैयारियों पर CM Yogi सख्त, 600 विदेशी Buyers और 6 Partner Countries होंगी शामिल | दिये ये खास निर्देश
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (21 September 2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में UP International Trade Show 2026 (UPITS-2026) की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रशासन, प्राधिकरण और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, विदेशी मेहमानों की सुविधाओं और आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
UPITS-2026 में इस बार जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस समेत 6 भागीदार देशों की भागीदारी होगी। आयोजन में 72 देशों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 600 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने विदेशी खरीदारों और प्रदर्शकों के लिए उचित आवास व्यवस्था तथा विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के लिए लायजन अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की परंपरा, हुनर, स्थानीय उत्पादों और औद्योगिक क्षमता को वैश्विक मंच देने के साथ Vocal for Local और Make in India को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं की भागीदारी पर भी विशेष जोर देते हुए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय और अन्य तकनीकी संस्थानों के छात्रों को वॉलंटियर के रूप में तैनात करने के निर्देश दिए।
इस बार आयोजन में 20 से अधिक Knowledge Sessions भी प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री ने इन सत्रों को संक्षिप्त और प्रभावशाली बनाने तथा केंद्रीय व राज्य सरकार के संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
UPITS-2026 में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की सांस्कृतिक विविधता भी देखने को मिलेगी। इसके लिए करीब 25 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के स्लॉट तैयार किए गए हैं, जिनमें कथक, पखावज, सितार, भोजपुरी और आल्हा लोक गायन, राई एवं थारू जनजातीय नृत्य सहित म्यूजिकल नाइट्स शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने भीड़ को देखते हुए Traffic, Parking, Public Transport, Security, Cleanliness, Food और Drinking Water की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयोजन स्थल को प्लास्टिक-मुक्त रखने, प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने और नेटवर्क कनेक्टिविटी मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी सरकारी विभागों को 23 सितंबर तक अपने स्टॉल तैयार करने के लिए कहा गया है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मुख्यमंत्री को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जानकारी दी। आयोजन के दौरान पार्किंग क्षेत्रों और प्रदर्शनी स्थल के बीच आगंतुकों की सुविधा के लिए 500 से अधिक EV Shuttle Buses चलाने की व्यवस्था की गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों और VVIP मेहमानों की सहायता के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विशेष UPITS सुविधा काउंटर भी संचालित किया जा रहा है।
ट्रेड शो के प्रचार के लिए मेट्रो, सिटी बसों, सिनेमा स्क्रीन, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार Meta Platforms पर प्रचार अभियान को अब तक 1.3 करोड़ से अधिक वीडियो व्यूज मिल चुके हैं।
इस वर्ष UPITS में ODOP, One District One Craft, CM Yuva, MSME, Electronics & IT, Defence & Aerospace, Agriculture, Renewable Energy, Automobile & EV, Pharma & Healthcare, Textile & Handloom, Warehousing & Logistics, Tourism और Culture समेत कई प्रमुख सेक्टरों को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन के लिए करीब 36,500 वर्ग मीटर प्रदर्शनी क्षेत्र बुक किया जा चुका है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।