ग्रेटर नोएडा साइट-4 में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, विजय महोत्सव 2026 के लिए हुआ भूमि पूजन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (20/09/2026): ग्रेटर नोएडा के साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की ओर से आयोजित होने वाले विजय महोत्सव 2026 के लिए विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ हुए इस धार्मिक आयोजन में कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोगों ने हिस्सा लिया।
श्री रामलीला कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में विजय महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और रामलीला मंचन सहित विजय महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को भव्य रूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ हवन
कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन से हुई। हवन में श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों के साथ उपस्थित धर्मप्रेमी लोगों ने आहुति देकर कार्यक्रम की सफलता और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्णाहुति के बाद कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह और कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने उपस्थित गणमान्य लोगों के सहयोग से नारियल फोड़कर विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

भव्य आयोजन के लिए दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, सतेंद्र नागर, योगेंद्र भाटी डेवटा, शैलेंद्र भाटिया, रामशरण नागर, डॉ. शीतला प्रसाद और ब्रजेश भाटी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्री रामलीला कमेटी को विजय महोत्सव 2026 के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
आयोजन में सौरभ बंसल, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, के.के. शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, चाचा हिंदुस्तानी, अमित गोयल, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, संजय सिंह, अजय रामपुर, मनोज चौधरी, सुरेंद्र तायल, राहुल नंबरदार, दीपक भाटी और आलोक नागर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने बताया कि विजय महोत्सव 2026 के दौरान रामलीला मंचन और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां लगातार जारी रहेंगी। आयोजकों को उम्मीद है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शहरवासी कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीराम के आदर्शों और विजयादशमी के संदेश से जुड़ेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।