GBU में ‘प्रेरणा विमर्श 2026’ का समापन, कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने सीएम योगी का जताया
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (20/09/2026): गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित ‘नारी सम्मान एवं युवा स्वाभिमान’ विषयक ‘प्रेरणा विमर्श 2026’ संगोष्ठी का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समापन अवसर पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विशिष्ट अतिथि स्वान्त रंजन सहित मंचासीन अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति के लिए उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके संबोधन से विश्वविद्यालय परिवार, प्रेरणा संस्थान, गौतमबुद्ध नगर के निवासियों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों को प्रेरणा मिली। उन्होंने विशिष्ट अतिथि स्वान्त रंजन द्वारा कार्यक्रम में अपने विचार और अनुभव साझा करने के लिए भी आभार जताया।
उन्होंने कहा कि ‘नारी सम्मान एवं युवा स्वाभिमान’ विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी का उद्देश्य नारी शक्ति और युवा सम्मान के बीच सामंजस्य स्थापित करना तथा नैतिक पुनर्जागरण के लिए एक परिवर्तनकारी ढांचा तैयार करना है। कार्यक्रम में युवाओं के भीतर आत्मसम्मान, नैतिक आधार और आलोचनात्मक जागरूकता विकसित करने के साथ-साथ महिलाओं के लिए सम्मान, सुरक्षा और समान अवसरों का वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का जताया आभार
कुलपति ने संगोष्ठी को सफल बनाने में योगदान देने वाले गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के आयोजक सदस्यों, प्रेरणा शोध संस्थान के पदाधिकारियों, प्रेरणा विमर्श टीम-2026 के कार्यकारिणी सदस्यों, तकनीकी टीम और विद्यार्थियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय में सहयोग करने वाले सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रभारी मंत्री, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया गया।
मीडिया और प्रतिभागियों को भी धन्यवाद
कार्यक्रम की कवरेज के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया तथा उनकी सहयोगी टीमों का भी धन्यवाद किया गया। समापन अवसर पर विभिन्न संगठनों, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, प्रतिभागियों और अतिथियों की उत्साही भागीदारी एवं अनुशासित उपस्थिति की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। अंत में प्रो. राणा प्रताप सिंह ने आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का पुनः धन्यवाद किया और ‘जय हिंद’ के साथ अपने संबोधन का समापन किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।