UP में 35 IPS अफसरों का Transfer | Noida-Greater Noida के DCP बदले, दो नए अफसरों की Entry

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida/ Lucknow News (19 September 2026): उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन की ओर से 35 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में DCP, SP, अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल का असर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट पर भी पड़ा है। DCP साद मिया खां का तबादला गौतमबुद्धनगर से DCP आगरा के पद पर किया गया है। वहीं DCP रवि शंकर निम को गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरित कर सेनानायक, 2वीं वाहिनी SSF, गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

गौतमबुद्धनगर में अब श्रवण कुमार सिंह को DCP कानपुर नगर से स्थानांतरित कर DCP गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। इसके अलावा सैय्यद अली अब्बास को DCP आगरा से स्थानांतरित कर DCP गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यानी गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में दो DCP का तबादला और दो नए DCP की तैनाती हुई है। इस बदलाव के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पुलिस व्यवस्था में भी नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की भूमिका बदलेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।