10 ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत, हादसों में घायल गरीब परिवारों को मिलेगा इलाज का सहारा: विधायक तेजपाल नागर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/09/2026): ग्रेटर नोएडा में ट्रॉमा केयर और इमरजेंसी मेडिसिन से जुड़े विशेषज्ञों के लिए दो दिवसीय “Trauma Summit Phoenix – The Great Unburdening” का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन 18 और 19 सितंबर को Government Institute of Medical Sciences (GIMS), Greater Noida और Hotel Expo Inn & Suites में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ट्रॉमा केयर, इमरजेंसी मैनेजमेंट, एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर से जुड़े विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन का आयोजन GIMS के Department of Anaesthesia & Critical Care द्वारा Department of Emergency Medicine के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रॉमा मैनेजमेंट से जुड़े विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल डिस्कशन, पेपर एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन के साथ तीन विशेष वर्कशॉप आयोजित की गईं। इनमें Simulation in Trauma and Emergency Procedures, POCUS in Trauma with Nerve Blocks और Mechanical Ventilation प्रमुख रहीं।

19 सितंबर को Hotel Expo Inn & Suites में आयोजित वैज्ञानिक सत्रों में ट्रॉमा मरीजों के लिए गोल्डन ऑवर में उपचार, ब्लीडिंग कंट्रोल, एयरवे मैनेजमेंट, ब्रेन और स्पाइन इंजरी, पॉलीट्रॉमा तथा शुरुआती उपचार के बाद मरीज की देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। सम्मेलन में प्रतिभागियों को 6 UPMC Credit Points भी प्रदान किए गए।

10 ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत, ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज का दावा

ट्रॉमा समिट के दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि भारत सरकार ने 10 ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत किए हैं और ₹1.5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति के इलाज का खर्च कई बार गरीब परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है और परिवारों को अपनी जमीन तक बेचनी पड़ती है।

तेजपाल नागर ने दादरी के जीटी रोड पर हुए एक पुराने हादसे का उदाहरण देते हुए बताया कि दुर्घटना में घायल एक गरीब परिवार के व्यक्ति को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च उठाने के लिए परिवार को अपनी जमीन बेचनी पड़ी, लेकिन लंबे समय तक इलाज चलने के कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझता रहा।

विधायक ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में ट्रॉमा सेंटर और बेहतर इमरजेंसी चिकित्सा सुविधाएं दुर्घटना में घायल मरीजों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित हो सकती हैं।

डॉक्टरों और विशेषज्ञों का जताया आभार

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ट्रॉमा समिट के आयोजन और इसमें शामिल डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले विधायक, सांसद, मंत्री, अधिकारी, डॉक्टर या आम व्यक्ति सभी सम्मान के पात्र हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन के दौरान डॉक्टरों को मिली नई जानकारी और विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ आगे चलकर प्रदेश और देश की जनता को मिलेगा।

कार्यक्रम के संरक्षक (Brig) Dr. Rakesh Gupta, आयोजन अध्यक्ष Dr. Nazia Nazir और आयोजन सचिव Dr. Samiksha Khanoja रहे।

सम्मेलन में Dr. Rohini, Dr. Sachin Maheshwari, Dr. Ashok Kumar, Dr. Atul Gupta, Dr. Hukam Singh, Dr. Leena Goel, Dr. Jitendra Agarwal, Dr. Apoorv Mittal, Dr. Arun Altiwar, Dr. Rahul Baghla, Dr. Avinash Kumar, Dr. Neetu Bhadoria, Dr. Junaid Maqbool, Dr. Anshul Jain, Dr. Shivani Katiyar, Dr. Pratibha Panjiar, Dr. Sandeep Pandey, Dr. Parul Isar, Dr. Akhilesh Gupta, Dr. Rohit Saxena, Dr. Rambha Pathak, Dr. Ranveer Tyagi, Dr. T Prabhakar, Dr. Musharraf Hussain, Dr. Sanjeev Bhoi, Dr. L D Mishra, Dr. M C Mishra, Dr. Rakesh Garg और Dr. Surekha समेत कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।