DUSU Election 2026 Live Update: निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत का किया ऐलान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (19 September 2026): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 की मतगणना के बीच उपाध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी जीत का ऐलान कर दिया है। दीपांशु शौकीन ने अपनी पोस्ट में लिखा, “It’s done Bro, Thank you DU” और खुद को निर्दलीय उपाध्यक्ष बताया। उनके इस पोस्ट के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है और सोशल मीडिया पर भी उनकी जीत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि, डूसू चुनाव की मतगणना अभी पूरी नहीं हुई है। कुल 16 राउंड में से अब तक 13 राउंड की गिनती पूरी होने की जानकारी है। ऐसे में अंतिम आधिकारिक नतीजे के लिए बाकी राउंड की मतगणना और चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। दीपांशु शौकीन के जीत के दावे के बाद अब सभी की नजरें शेष राउंड की गिनती और आधिकारिक परिणाम पर टिकी हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।