Noida News (19/09/2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 25 वर्षों की जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत नोएडा सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान डॉ. महेश शर्मा ने चित्रकला प्रतियोगिता का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।

डॉ. महेश शर्मा ने कौशल विकास केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। डॉ. महेश शर्मा ने इस कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर भी साझा की। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभा को अवसर और कौशल को प्रोत्साहन देना विकसित भारत की मजबूत नींव है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।