International News (29 September 2026): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के प्रतिनिधियों के साथ एक स्थायी समझौता किया है। ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते के तहत अमेरिका को ग्रीनलैंड और अमेरिका की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए द्वीप पर जरूरी कदम उठाने की क्षमता मिलेगी। उन्होंने कहा कि समझौते के तहत अमेरिका को इसके लिए कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा।
ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्ट में कहा कि अमेरिका की स्पष्ट लिखित मंजूरी के बिना कोई भी अमेरिकी दुश्मन ग्रीनलैंड में सैन्य बेस स्थापित नहीं कर सकेगा, सेना तैनात नहीं कर सकेगा और संवेदनशील निवेश भी नहीं कर सकेगा। उन्होंने इस समझौते को ‘इनफिनिट लाइफ’ यानी बिना किसी समय-सीमा वाला करार बताया। ट्रंप ने कहा कि इस व्यवस्था से ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर अमेरिका की भूमिका और क्षमता सुनिश्चित होगी।
ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि अमेरिका ग्रीनलैंड के उपयुक्त हिस्सों में बड़ी सैन्य मौजूदगी स्थापित करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इस विकास और निर्माण कार्य में ग्रीनलैंड के लोगों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। ट्रंप ने इस समझौते को अमेरिका, डेनमार्क, ग्रीनलैंड और उसके सहयोगियों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अमेरिकी लोग आज हुए फैसले को लंबे समय तक याद रखेंगे।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।